युवाओं में बेरोजगारी के असंतोष का समाधान करे सरकार

देहरादून। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने स्थाई राजधानी के मु्द्दे को लेकर रविवार को परेड ग्राउंड धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की। रविवार को बेरोजगारों के नगर निकाय चुनाव बहिश्कार के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि यदि 18 वर्ष की आयु में रोजगार सृजन में विफलता मिल रही है और इसे लेकर युवाओं में रोष पनप रहा है तो यह अच्छे संकेत नहीं हैं।

अभियान ने बेरोजगारों के हक में आवाज उठाते हुए कहा कि सरकारें हिमालयी राज्य उत्तराखंड में युवाओं में उपज रहे इस असंतोष को थामने का शीघ्र प्रयास करे। बेहतर विकल्पों की तलाश करे और इसकी शुरूआत गैरसैंण को पूर्णकालिक और स्थाई राजधानी घोषित करने से करे। इस अवसर पर हर्ष मैंदोली, मनोज ध्यानी, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, जय नारायण बहुगुणा, अंकित कुकरेती, कृष्ण कांत कुनियाल, रविंद्र प्रधान, भुवन जोशी, सुभाष रतूड़ी, चंद्र प्रकाश बुडाकोटी, गणेश धामी, ज्योत्सना असवाल, चंदन सिंह, आचिन बहुगुणा, सुमन डोभाल काला, पूनम पुंडीर, पीएस थपलियाल, एसएच थपलियाल, विपिन थपलियाल, हरीश थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *