गुजरात भाजपा ने अपने 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने गुजरात के मौजूद सीएम विजय रुपाणी को राजकोट पश्चिम से उम्‍मीदवार बनाया है। साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस के उन चार विधायकों को भी टिकट दिया है जिन्‍होंने राज्‍यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का समर्थन किया था। वहीं, पहली सूची में बीजेपी ने 12 पटेल उम्‍मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी ने गोधरा सीट पर बीजेपी में कांग्रेस से शामिल हुए विधायक सी के राउलजी को टिकट दिया है। बीजेपी ने जीतू वाघाणी को भावनगर, नितिन पटेल को मेहसाणा से, अंजान से वासणभाई अहीर, वाव से शंकरभाई चौधरी को उम्‍मीदवार बनाया है। धराद से परबतभाई पटेल, दीयोदर से केशाजी चौहाण को बीजेपी ने उम्‍मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *