गुजरात के दाहेज में पीएम मोदी ने दिया पी फॉर पी का मंत्र

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गृह राज्य गुजरात में घोघा-दाहेज फेरी सेवा के अलावा अन्य परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। वहीं, दाहेज में नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद मोदी वड़ोदरा पहुंचे हैं। यहां पीए एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
मोदी ने कहा कि हमारा मंत्र पी फॉर पी यानी पोर्ट्स फॉर प्रॉस्पेरिटी है। उनके मुताबिक, भारत को बेहतर बंदरगाहों की जरूरत है। हमारा मानना है कि अकेले सागर माला परियोजना लगभग एक करोड़ नौकरियां प्रदान करेगी।
मोदी ने कहा कि घोघा और दाहेज फेरी सेवा से करोड़ों लोगों की जिंदगी आसान होगी और वे निकट आ जाएंगे। यह परियोजना हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। मुझे उम्मीद है कि यह परियोजना दूसरे राज्यों के लिए भी एक मॉडल की तरह काम करेगी।
इससे गुजरात में संपर्क साधने और दुरुस्त होने के साथ ही मौलिक सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। इससे पहले गुजरात के भावनगर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने स्वागत किया।