पुलवामा में शहीद हुआ बुलंदशहर का लाल

बुलंदशहर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सोमवार की रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जवान का नाम व्रहम पाल सिंह हैं और वह यूपी के बुलंदशहर के गांव स्याना के रहने वाले थे। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कई आतंकी पुलवामा के अगलर कांडी इलाके में छिपे हैं और किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के मकसद से यहां आए है। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कई घंटों के ऑपरेशन के बाद आतंकवादियों को चारों और से घेर लिया गया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। इसके साथ ही एक नागरिक घायल बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *