आधे हिंदुस्तान पर मंडरा रहा ”डेई” तूफान का खतरा, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्लीः ओडिशा में तबाही मचाने के बाद ‘डेई’तूफान देश के बाकी हिस्सों में बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने भी इसे लेकर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही शनिवार को 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। शुक्रवार को शिमला से लेकर हैदराबाद तक जमकर बारिश हुई।

हालांकि जैसे-जैसे ओडिशा से ये तूफान आगे बढ़ रहा है उसकी रफ्तार कम हो रही है। तूफान की वजह से राजधानी दिल्ली का मौसम भी बदला हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई। चक्रवात तूफान डेई ने ओडिशा के मलकानगिरी में कहर बरपाया है। डेई शुक्रवार की सुबह गोपालपुर के पास समुद्र तट पर पहुंचा,जिसकी वजह से तेज हवाएं और बरसात होने लगी। बताया जा रहा है कि यहा 23 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार हवाएं चली। इस चक्रवाती तूफान का कहर सिर्फ ओडिशा तक सीमित नहीं है इसका असर अन्य राज्यों में भी दिख रहा है।

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भी चक्रवात की वजह से बादल बरसे। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। यानी कि आधे हिंदुस्तान पर तूफान का असर दिखेगा। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। शाम को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है।

अापको बतां दे कि इस साल बारिश ने पहाड़ी इलाकों में काफी तबाही मचाई है।कही पहाड़ टूट गए है कही गाडियां बह गई। कहीं बादल फटा तो कहीं घर बह गए। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर चेतावनी जारी की है। 23 और 24 सितंबर को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश भारी और भूस्खलन का अलर्ट है। यहाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *