स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया कुल्लू अस्पताल का दौरा

कायाकल्प प्रोग्राम के तहत प्रदेश के २५ अस्पतालों में की जा रही सफाई व अन्य व्यवस्था की जांच
-जहां हर सुविधा होगी सही उस अस्पताल को मिलेगा ५० लाख का इनाम
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 13 दिसंबर। कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में शिमला से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल में साफ-सफाई से लेकर हर सुविधा बारे जांच की। जानकारी देते हुए आईजीएमसी शिमला के संयुकत निदेश बीएन गुप्ता ने बताया कि शिमला से 5 सदस्यों की टीम ने कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया । उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश के २५ अस्पतालों में कायाकल्प प्रोग्राम चलाया गया है जिनमें सिविल अस्पताल, पीएचसी, व जिला के अस्पतालों को शामिल किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत अस्पतालों में साफ-सफाई, इन्फेकशन कंट्रोल सहित अन्य कई चीजों पर ध्यान दिया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छी सुविधा प्रदान की जा सके। वहीं, उन्होंने बताया कि आज के समय में सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने की बजाए डॉकटर प्राईवेट अस्पतालों में सेवाएं देने में रूचि दिखा रहे हैं, यदि सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए तो मरीज व डॉकटर प्राईवेट अस्पतालों की तरफ रूख नहीं करेंगे, इसलिए प्राइवेट अस्पतालों के पैट्रन पर सरकारी अस्पतालों में भी अच्छी सुविधा मिल सके इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है और इसी के तहत भारत सरकार द्वारा अस्पतालों में कायाकल्प प्रोग्राम चलाया गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि शिमला से आई टीम ने कुल्लू अस्पताल के सभी विभागों की जांच की है। उन्होंने बताया कि कुल्लू अस्पताल में सफाई से लेकर हर व्यवस्था सही है और अस्पताल में सीएमओ सुशील चंद्र की देखरेख में अच्छा काम हो रहा है। वहीं, आईजीएमसी श्मिाला की रजिस्ट्रार डॉ सुनीति गंजू ने बताया कि कायाकल्प प्रोग्राम के तहत जिस अस्पताल में हर तरह की सुविधा चाहे वो साफ सफाई हो या फिर इंफेकशन कंट्रोल, अस्पताल का रिकार्ड, अस्पताल की व्यवस्थाएं और मरीजों को किस तरह से स्वस्थ रखा जाए इसके बारे में विशेष ध्यान दिया जा रहा हो उस अस्पताल को भारत सरकार की तरफ से 50 लाख का इनाम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि शिमला से5 सदस्यीय टीम ने कुल्लू अस्पताल का दौरा किया और टीम ने पाया कि इस अस्पताल में हर तरह से व्यवस्था सही है और मरीजों की अच्छी सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी टीम प्रदेश के और अस्पतालों व पीएससी, सीएचसी का भी दौरा करेगी और उसके बाद ही सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी कि किस अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह से सही है। इस मौके पर सीएमओ कुल्लू सुशील चंद्र सहित अस्पताल के अन्य डॉकटर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *