लाचार पिता ने अस्पताल का बिल न भरने पर खुद को लगाया फांसी का फंदा : आत्महत्या

हरिद्वार। अस्पताल में एक माँ ने एक बच्ची को जन्म दिया लाचार पिता न चुका पाया अस्पताल का बिल और फांसी के फंदे से लटककर खुद को उतारा मौत के घाट । मामला है रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का जहां एक युवक ने अस्पताल की फीस नहीं भर पाने के चलते आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक की पत्नी ने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन फीस जमा नहीं कर पाने की वजह से वो उन दोनों को घर नहीं ला पा रहा था। जिससे आहत होकर उसने मौत को गले लगा लिया।
मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के सुन्दराखाल निवासी मनीष जोशी हरिद्वार में सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। चार दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में मेजर ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन 50 हज़ार का बिल न चुका पाने के कारण बेटी और पत्नी को घर नहीं ला पा रहा था।
सोमवार को रिश्तेदार पैसे मिलाकर नवजात और मां को घर लाने के लिए अस्पताल गए थे। इस बीच मनीष जोशी(29 वर्ष) ने घर में फांसी लगा ली। रिश्तेदार पत्नी और बेटी को घर लेकर पहुंचे तो मनीष को फंदे पर झूलता देख उनके होश उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *