कुल्लू के गांधीनगर में खुली हिमाचल की पहली डांस प्रोफैशनल अकादमी

कमलेश वर्मा (परी), कुल्लू । कुल्लू के गांधीनगर में सोमवार को हिमाचल की पहली प्रोफैशनल डांस एकेडमी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर हैवन इंडिया प्रोड्यूसर कंपनी के चेयरमैन जितेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि द्वारा रिबन काटकर अकादमी का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मुख्यतिथि जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में इस तरह की प्रोफैशनल डांस खुलने से डांस के शौकीन बच्चों को बाहरी राज्यों में डांस की बारीकियां सीखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने डी-पायरेट्स क्रू डांस अकादमी के हैड नीतीश व सूरज को बधाई देते हुए कहा की मुझे इन बच्चों में भविष्य दिखता है | उन्होंने कहा कि मुंबई फिल्म सिटी में इंडिआज गोट टेलेंट में हिमाचल का नेतृत्व करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने अकादमी के हैड नीतीश और सूरज से कहा कि आप बच्चों को ऐसा सिखाएं की , हिमाचल का नाम बड़े टीवी रियलिटी शो में भी गूँजे । गौर रहे कि डी पायरेट्स क्रू डांस हिमाचल डांस, विंटर कार्निवाल,और हिमाचल गोट टैलेंट 2017 के विजेता हैं। इसके साथ ही इंडियाज़ गोट टैलेंट 2016 मे अपना जोहर दिखा चुके हैं और हिमाचल का पहले डांस टीवी रियलिटी शो में मास्टर की भूमिका में कुल्लू के टेलेंट तराश रहे है| अब कुल्लू के गाँधी नगर में हिमाचल की पहली प्रोफेशनल डांस अकादमी की शुरुआत की जिसमे न सिर्फ डांस के हर गुण बल्कि सभी डांस स्टाइल्स के बारे में विस्तृत जानकारी और बारीकियां सीखाई जाएँगी। अकादमी के हैड सूरज व नीतीश ने बताया कि अकादमी में तीन श्रेणीया रखी गयी हैं जिनमें रेगुलर क्लासेज,3 माह कोर्स,6 माह कोर्स शामिल है।उन्होंने बताया कि बच्चों को बेसिक से एडवांस और एडवांस से प्रोफेशनल तक निपुण किया जायेगा ताकि बच्चें हर तरह का डांस सीखे और बड़े शहरों की और अग्रसर हो | अकादमी के हैड नितीश और सूरज का मानना है कि वे बॉम्बे और इंटरनेशनल लेवल की डांस तकनीक बच्चों को सीखाएंगे ताकि कल वो टी वी रियलिटी शो का हिस्सा बने और प्रदेश का नाम रोशन करे। इस मोके पर डांस कुल्लू डांस के टॉप 8 फइनलिस्ट प्रतिभागियों ने एक डांस परफॉर्मेंस कर सब का मनोरंजन किया तो वहीं, विक्की ने प्ले एक्ट किया और चारिसा ने एक इंग्लिश सॉन्ग भी प्रस्तुत किया | इस मोके पर हैवन इंडिया प्रोडूसर कंपनी की महाप्रबंधक डिंपल शर्मा, जोगिन्दर ठाकुर , परम देव ओर तृप्ता देवी , चंद्र सेन , दिशा सोनी, प्रेम चंद , निर्मला , राज कुमार, साहिल , विक्की , अंकुश, आशीष, अनूप शर्मा, सुरेश सुर, जर्रेट ,अजय ठाकुर, वानी , अनूपा , ईशा, सुमन, देवेंदर, वैभव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *