भारत के लिए एतिहासिक उपलब्धि है ‘INS अरिहंत’ : अमित शाह

नई दिल्लीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारतीय परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत द्वारा पहले प्रतिरोध गश्त को सफलतापूर्वक पूरा करने को ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के लिए उनकी सहराना की। शाह के मुताबिक, मोदी के मजबूत नेतृत्व ने देश की रणनीतिक और आर्थिक स्थिति को वैश्विक पटल पर बढ़ाया है।

 

इस उपलब्धि के ‘धनतेरस’ पर हासिल होने को रेखांकित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ उस भावना में, हमारे सशस्त्र बलों ने भारत को अपनी परमाणु पनडुब्बी, आईएनएस अरिहंत की ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदान की, जिसने अपना पहला प्रतिरोध गश्त पूरा किया है।’’ उन्होंने कहा कि इसी के साथ भारत ने अपना ‘नाभिकीय त्रिभुज’ भी हासिल कर लिया।

भाजपा प्रमुख ने कई ट्वीटों के माध्यम से कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके मजबूत नेतृत्व के लिए बधाई देता हूं, जिसने भारत की रणनीति और आर्थिक स्थिति को वैश्विक तौर पर बढ़ाया है। राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत के रणनीतिक हितों से संबंधित मुद्दों पर उनका जोर आने वाले वर्षों में 130 करोड़ भारतीयों को लाभांवित करता रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत के सशस्त्र बलों का शुमार बेहतरीन बलों में होता है। वे पूरी तरह से शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन वे शांति के माहौल को खराब करने वाले तत्वों को कड़ा जवाब देने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।

 

शाह ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके साहस को सलाम करता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ आईएनएस अरिहंत और नाभिकीय त्रिभुज की उपलब्धि, भारत की रणनीतिक और सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाएगी। यह भारत के शांति और सहअस्तित्व की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *