जनजातीय ज़िला लाहुल स्पीति व पांगी में सेवाएं देगी एचआरटीसी की 27 बसें

सर्दियों में भी घाटी के भीतर सेवाएं देता है एचआरटीसी
-रोहतांग बंद होते ही छह माह के लिए बर्फ में कैद हो जाते हैं जनजातीय लोग
-ज़िला में 80 कर्मचारी किए तैनात, स्नो कीट भी करवाए मुहैया
कमलेश वर्मा, कुल्लू,12 दिसंबर।शीतमरुस्थल जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति और पांगी-भरमौर में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खासकर बर्फवारी पड़ते ही यहां के लोगों की दिक्कत बढ़ जाती है।वहीं, बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा बंद हो जाता है और लाहुल-स्पीति, पांगी-भरमौर क्षेत्र के लोग छह माह तक पूरे विश्व से कट जाते हैं। वाबजूद इसके सर्दियों के दिनों में भी घाटी के भीतर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों की सुविधा के लिए अपनी सेवाएं जारी रखता है। इसी के चलते इस बार भी लाहुल और पांगी क्षेत्र के लोगों को सेवाएं देने के लिए निगम ने 27 बसों के अमले की तैनाती कर दी है। इसके अलावा लाहुल और पांगी घाटी में निगम के करीब 80 कर्मचारी तैनात किए हैं। इन कर्मचारियों को
निगम की ओर से स्नो कीट इत्यादि भी मुहैया करवा दी गई हैं। गौर रहे कि सर्दियों में लाहुल और पांगी क्षेत्र में इन दिनों सुबह और रात के समय पारा शुन्य से भी कई डिग्री नीचे चला जाता है ऐसे में निगम के कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात रहकर लोगों को सुविधाएं दे रहे हैं। इन दिनों सुबह के समय प्रचंड ठंड पड़ने के कारण डीजल भी जम जाता है और ऐसे में बसों को स्टार्ट करना काफी कठिन होता है। हालांकि सर्दियों के चलते बसों के समय में भी फेरबदल किया गया है। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लाहुल और पांगी घाटी में सर्दियों में निगम की 27 बसें सेवाएं देंगी और इसके लिए 80 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *