पति ने पत्नी पर किया दराट से हमला,कुल्लू अस्पताल में उपराधीन है महिला

-मानसिक रूप से ठीक नहीं है महिला के पति की स्थिति
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 03 दिसंबर। कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में पति द्वारा अपनी पत्नी पर दराट से हमला किया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर उस समय दराट से हमला किया जब उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। दराट के हमले से महिला बुरी तरह घायल और लहुलुहान हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना बारे जानकारी मिली तो परिजनों द्वारा महिला को तुरंत उपचार हेतू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त महिला के सिर पर गहरी चोट पहुंची है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला चन्द्रा 27 के पति नरेंद्र निवासी कलबारी बंजार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *