पति को चकमा देकर भागी लुटेरी दुल्हन

रुडक़ी। उम्रभर साथ जीने-मरने की कसम खाने वाली नई नवेली दुल्हन शादी के एक-दो दिन बाद ही घर की लाखों का सामान और ज्वैलरी लेकर फरार हो जाती है और घरवाले मुंह ताकते रह जाते हैं। ऐसी लुटेरी दुल्हनों के किस्सों इनदिनों आम हैं। देश के कई स्थानों पर लूट का ऐसा तरीका अपनाकर दुल्हन लडक़े को लूटकर भाग जाती है। इतनी ख़बरों और पुलिस द्वारा सचेत रहने के निर्देशों को बाद भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रुडक़ी के कुआंखेड़ा गांव में भी ऐसा ही कुछ घटा है। दरअसल, कुआंखेड़ा गांव में रहने वाले अजय की शादी बड़ी धूमधाम के साथ तीन दिन पहले देहरादून निवासी काया से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में शरीक हुए सभी रिश्तेदार अभी वापस भी लौट नहीं पाये थे कि दुल्हन भाग खड़ी हुई। शादी के एक दिन बाद ही तबीयत खऱाब होने का बहाना किया तो उसका पति अजय उसे डॉक्टर के पास ले गया। वहां से उसने अने पति से चिकन खाने की फरमाइश कर डाली। नई दुल्हन को नाराज न करते हुए अजय उसकी फरमाइश पूरी करने पुरकाजी ले गया। यहीं से नवनवेली दुल्हन पति को चकमा देकर फऱार हो गयी। पीडि़त परिवार अब पुलिस से दुल्हन को तलाश करने की गुहार लगा रहा है। परिवार का आरोप है कि देहरादून की सुमन नाम की एक महिला ने उनसे मोटी रकम लेकर शादी तय करायी थी। शादी में उनके लाखों रुपये खर्च हुए लेकिन अब ना तो सुमन फोन रिसीव कर रही है और ना ही लडक़ी पक्ष के लोग। दुल्हे के भाई राहुल का कहना है कि उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। उनको शक है कि तीनों का गैंग था और इसी के तहत उनके परिवार को शादी के लिये फंसाया गया। पीडि़त परिवार में दुल्हन के भागने से गहरा सन्नाटा पसरा है। लडक़ी अपने साथ लाखों के गहने लेकर फऱार हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।