अवैध संबध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

ऋषिकेश। पत्नी के अवैध सबंध होने के शक पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सुबह रोशन लाल पुत्र स्वर्गीय किशन लाल निवासी
परतापुर मेरठ उत्तर प्रदेश हाल किरायदार हरीश खण्डूरी का मकान गली नंबर 10/3 चन्दरस्वेर नगर के द्वारा स्वंय (कोतवाली ऋषिकेश पर आ कर मौखिक सुचना दी की उसने रात करीब 3.30 बजे अपनी पत्नी रूपा उम्र 21 वर्ष की तार से गला दबा कर हत्या कर दी है इस सूचना के मिलने पर सूचना की वास्तविकता जांचने के लिये तत्काल रात्रि अधिकारी
रघुवीर सिंह को मध्य फोर्स मौके पर रवाना किया गया , इसके उपरांत मृतका के भाई दीपक पुत्र विकास सरकार निवासी माया कुण्ड थाना ऋषिकेश के द्वारा थाने पर आ कर घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी जिस पर थाना हाजा पर तत्काल अभियोग दर्ज कर अभियुक्त रोशन लाल पुत्र किशन लाल निवासी कतई मिल परता पुर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अपनी पत्नी का किसी के साथ अवैध सम्बन्ध होने का शक जताया।