नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कहीं होगा जश्न तो कहीं गूंजेंगे विरोधी सुर

देहरादून। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस 8 नवंबर को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाने जा रही है, तो वहीं बीजेपी नोटबंदी की सफलता का जश्न मनाते हुए इस दिन को कालेधन के विरोध के रूप में मनायेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि नोटबंदी के बाद मंहगाई चरम पर है, ऐसा कोई वर्ग नहीं रहा है जो नोटबंदी से प्रभावित नहीं हो रहा है। इसलिए नोटबंदी, जीएसटी और महंगाई के विरोध में 8 नवबंर को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वहीं देशभर में काला दिवस के मनाये जाने पर नोटबंदी के फैसले का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नोटबंदी को पूरे देश में सराहा गया है। नोटबंदी के दौरान कराये गए सर्वे का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि उस वक्त देहरादून में 87.6 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी को सराहा था। काला दिवस मना रही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक विपक्षी दल है, इसलिए वो केवल सरकार का विरोध करने के लिए विरोध कर रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष आठ नवंबर को मोदी सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके तहत रात आठ बजे से 500 और 1000 रुपये के नोट को अवैध घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *