: लाहुल स्पीति में धड़ल्ले से बेचा जा रहा अवैध डीज़ल, पुलिस ने धरे आरोपी

-इससे पहले भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,30 नवबंर। जनजातीय ज़िला ज़िला लाहुल स्पीति में अवैध रूप से डीजल बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। जो उनके घर से अवैध रूप से डीजल बेचने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने दूसरी सूचना पर जब आरोपी पप्पी निवासी बिलासपुर के घर पर दबिश दी तो दबिश के दौरान उसकी दुकान से 200 लीटर डीजल के 2 ड्रम बरामद किए गए।वहीं,, 1 छोटा ड्रम भी बरामद किया गया। जिसमें 50 लीटर डीजल रखा हुआ था। उधर, एसपी लाहुल स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब दोनों मामलों की कड़ी को आपस मे जोड़ रही है कि कहीं दोनो मामलो में एक ही व्यक्ति तो नही जुड़ा हुआ है। गौर रहे कि गक्त दिन भी ज़िला लाहुल स्पीति में अवैध रूप से डीजल बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपी को लाहुल के उदयपुर से गिरफ्तार किया था। लाहुल स्पीति पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुकान में अवैध रूप से डीजल बेच रहा है।
उक्त व्यक्ति डीजल को तय दाम से अधिक राशि मे इसे वाहन चालकों को बेच रहा था और लंबे समय से वो इस धंधे में जुड़ा हुआ था। उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने योजना तैयार की और उसकी दुकान में दबिश दी। दबिश के दौरान उसकी दुकान से 200 लीटर डीजल के 10 ड्रम बरामद किए गए। जिसमें कुल 2000 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। इस मामले में आरोपी की पहचान विशाल निवासी उदयपुर के रूप में हुई है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने कहा से इतनी अधिक मात्रा में डीजल खरीद रखा था और कौन कौन उसके साथ इस गोरखधंधे में जुड़े हुए है। सनद रहे कि बीते दिन लाहुल घाटी के एकमात्र पेट्रोल पंप तांदी में तेल भरने के लिए दिन भर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही थी। उसके बाद भी कई वाहनों को तेल नही मिल पाया था। वही, कई वाहन अभी भी तेल की कमी के चलते लाहुल घाटी में खड़े हुए है। बहरहाल, पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है कि आखिर जनजातीय ज़िला में इस गोरखधंधे को हवा कौन दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *