शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

देहरादून। प्रदेश में शराब की दुकानों में बिक रही अवैध शराब को लेकर अब आबकारी विभाग नींद से जागा है। राजधानी में लगभग सभी शराब की दुकानों पर खुलेआम ओवर रेटिंग के खेल चल रहा है। देहरादून में देर शाम से लगातार छापेमारी जारी है। आबकारी विभाग की लगभग 9 टीमें देहरादून के सभी मार्गों पर ना केवल ओवर रेटिंग की जांच कर रही है बल्कि तमाम खामियों को भी जांचा जा रहा है। देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय का कहना है कि कल देर शाम से शुरू हुई तमाम शराब की दुकानों पर छापेमारी के बाद जाखन, राजपुर रोड, घंटाघर, प्रिंस चौक, आरा घर, बल्लीवाला, बल्लूपुर, रायपुर, सहारनपुर रोड और नजदीकी विधानसभा के पास आबकारी विभाग की टीम ने अभीतक छापेमारी की है, जिसमें ओवर रेटिंग के साथ-साथ रजिस्टर मेंटेन ना करने की खामियां मिली हैं। मनोज उपाध्याय का कहना है कि देर रात तक देहरादून और आसपास की शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी रहेगी। उनका कहना है कि उन्हें लगातार ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। आपको बता दें कि हमने कल ही इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था और खबर में दिखाया था कि किस तरह से राजधानी की तमाम दुकानें एमआरपी से ज्यादा लोगों से पैसे वसूल रही हैं और यह सब काम शहर के बिल्कुल बीचो-बीच बनी दुकानों पर हो रहा है।