अखाड़ा बाजार में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, लड़के ने खिड़की से भागकर बचाई जान

अखाड़ा बाजार में म्युनिसिपल कमेटी कर्मचारी आवास में घटी घटना
-कंप्यूटर-लेपटॉप सहित एक कमरा व किचन जलकर राख
-3 लाख के करीब हुआ नुकसान
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू08 दिसंबर। कुल्लू के अखाड़ा बाज़ार में रसोई गैस सिलेंडर के लीक होने से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और सिलेंडर में एकदम आग भड़क गई। इस घटना में एक लड़के ने भागकर जान बचाई है। उक्त घटना अखाड़ा बाजार स्तिथ म्युनिसिपल कमेटी के कर्मचारी आवास में घटित हुई। जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर दुर्गा दास ने बताया कि करीब 8:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि कमेटी ऑफिस के साथ लगते कर्मचारियों के आवास में आग लगी है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग म्युनिसिपल कमेटी कुल्लू में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर नारायण ठाकुर के कमरे में उस समय लगी जब उनका बेटा क्वाटर में अकेला था कि अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा और देखते ही देखते अचानक सिलेंडर में आग भड़क गई। उन्होंने बताया कि उक्त लड़के ने वहां से खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। दुर्गा दास ने बताया कि उक्त घटना में नारायण ठाकुर के एक एक कमरे में रखे सामान को तो आग से बचा लिया गया है लेकिन दूसरे कमरे में रखे कंप्यूटर, लेपटॉप, एलईडी, बेड और अन्य सामान सहित किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *