हादसे में पिता को खो दिया और खुद बालबाल बचे मासूम

पौड़ी। पहाड़ मंे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित फलस्वाड़ी गांव में लगे मंसार मेले से लौट रहे एक व्यक्ति की कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज चमना गांव निवासी कमल किशोर (40 वर्ष) गत शाम दो बेटे ओजस (11) और रुद्रा तेजस (8 वर्ष) के साथ मंसार मेले में गए थे। मेला देखने के बाद वे सभी खाना खाकर देर रात कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही कार कटुलस्यूं के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी वहां से गंुजर रहे एक वाहन चालक ने स्थानीय लोंगों व पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अंधेरा होने के बावजूद राहत कार्य में जुट गये। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने तीनों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया था। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान कमल किशोर ने दम तोड़ दिया। जबकि उनके दोनों बेटे दुर्घटना में बाल बाल बच गये।
पौड़ी के कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *