-आईजी मंडी अजय कुमार यादव ने किया भुंतर थान का वार्षिक निरीक्षण

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 15 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में क्राइम दर को घटाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसके अलावा नशे के तस्करों पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। यह बात आईजी मंडी अजय कुमार यादव ने कही। वे यहां कुल्लू जिला के तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के अंतिम दिन भुंतर थाने में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में गत वर्ष की भांति इस वर्ष क्राइम में कमी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा खासकर नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है और इसके लिए नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही है और यदि कोई चरस, भांग आदि के साथ पकड़ा जाता है तो उस पर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस हर तरह से प्रयास कर रही है। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग में महिला कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, उन्होंने कहा कि हाल ही में मणिकर्ण घाटी के कसोल में आंतकी के खुलासे के बाद पुलिस अलर्ट है और पुलिस के जवान संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस चप्पे में नजर रख रही है। इस मौके पर आईजी मंडी अजय कुमार यादव ने भुंतर थाने में रिकॉर्ड चैक किया और भुंतर थाने के वार्षिक रिकॉर्ड की फाइलों की जांच व निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री व एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी व थाना प्रभारी भुंतर अजय कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर आईजी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वहीं, इस अवसर पर भुंतर शहर की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल व स्थानीय लोगों ने आईजी को ज्ञापन सौंपा जिसमें भुंतर में बढ़ रही चोरी, छीना झपटी व नशेडिय़ों व चरस माफिया पर उचित कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर आईजी मंडी अजय कुमार यादव ने कहा कि विभिन्न थानों के वािर्षक रिकॉर्ड का निरीक्षण किया जा रहा है और पिछले साल के मुकाबले इस साल क्राइम रेट में कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *