भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20 आज

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा, जिसके 40,000 से भी अधिक टिकट बिक चुके हैं। उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम में पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच 25 जनवरी, 1988 को खेला गया था। ऐसे में मंगलवार को खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं। टीमों की तैयारी की बात की जाए, तो इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वहीं न्यूजीलैंड को पिछले मैच में दर्शाए प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा।
टीमों की तैयारी की बात की जाए, तो इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वहीं न्यूजीलैंड को पिछले मैच में दर्शाए प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने फतह हासिल की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यू जीलैंड ने अच्छी वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
न्यू जीलैंड टीम की बात की जाए, तो उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है लेकिन नियमित नहीं। सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में खराब था, लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। ऐसे में न्यू जीलैंड को अगर सीरीज पर कब्जा जमाना है, तो उसे पिछले मैच के प्रदर्शन को इस मैच में भी बरकरार रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *