इंडियन वूमेन कबड्डी टीम ने विदेशी धरती पर गाड़ा जीत का झंडा

-भारतीय महिला टीम ने एशियन कबड्डी में जीता गोल्ड
-हिमाचल की 2 बेटियां भी हैं टीम में शामिल,कुल्लू की कविता रही डिफेंडर
-दोनों बेटियों ने विश्व में किया हिमाचल का नाम रोशन
-ईरान में आयोजित हुई प्रतियोगिता में जीता सोना
-हिमाचल व कुल्लू ज़िला में दौड़ी खुशी की लहर, बधाई देने वालों का लगा तांता
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,27 नवबंर। इंडियन वूमेन कबड्डी टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर विदेशी धरती पर जीत का झंडा गाड़ा है।ईरान के तेहरान में हुई एशियन खेल प्रतियोगीता के कबड्डी वर्ग में महिला टीम ने भारत की टीम ने आखिर सोना जीत ही लिया। एशियन कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल भारत और ईरान की टीम के बीच मे हुआ जिसमें भारत की टीम ने 20-42 के अंतर से गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। भारतीय कबड्डी टीम में हिमाचल की 2 बेटियों ने भी गोल्ड जीतने में अहम भूमिका निभाई है, दोनों बेटियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाकर हिमाचल के विश्वभर में नाम रोशन किया है।इन दोनों बेटियों में सब इंस्पेक्टर प्रियंका और कुल्लू की कविता ने अपने बेहतरीन प्रदशर्न से हिमाचल को गौरवांवित किया है ।
कुल्लू की कविता ने प्रतियोगिता के दौरान डिफेंडर की भूमिका अदा की और सबको पछाड़ते हुए भारत की टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका अदा की।उधर, हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार, ज़िला कुल्लू कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान वेद राम, महासचिव विकास कात्यायन ने बताया कि हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम पूरे विश्व मे हिमाचल का नाम रोशन किया है। गौर रहे कि कुल्लू की बेटी कविता इससे पहले भी 3 गोल्ड मेडल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आने पर दोनों बेटियों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। भारतीय महिला कबड्डी टीम की जीत व हिमाचली बेटियों के इस प्रदर्शन से पूरे हिमाचल सहित कुल्लू ज़िला में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और दोनों बेटियों के परिवारजनों के वहां बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वहीं, कुल्लू व मनाली की प्रेमलता ठाकुर, श्रेष्ठा शर्मा, कुसुम ठाकुर, रमा राजपूत, विमला ठाकुर, पम्मी आनंद व मनाली की इंदिरा शर्मा व मंजू शर्मा सहित बहुत सी महिलाओं ने दोनों बेटियों की इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने हिमाचल की इन दोनों बेटियों को बधाई देते हुए इनके बेहतरीन भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *