चीन से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था : WEF

नई दिल्ली: विभिन्न सुधारों के परिणामस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था विकास के पथ पर अग्रसर है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि इस साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था चीन से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है और इस वर्ष उसे पीछे छोड़ देगी. WEF का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में आई तेजी, चीन की जीडीपी दर से भी ज्यादा होगी.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी वर्ल्ड इकोनोमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि इस साल जहां चीन की जीडीपी दर 6.6 प्रतिशत रहेगी वहीं भारत की विकास दर 7.3 प्रतिशत रहेगी. अगले साल 2019 में चीन की 6.2 की तुलना में भारत 7.4 प्रतिशत जीडीपी की दर से विकास करेगा.

चीन की आर्थिक रफ्तार में कमी आने की मुख्य वजह अमेरिका से चल रहा उसका ट्रेड वार है. ट्रेड वार के चलते चीन का निर्यात बुरी तरह से प्रभावित होने और मांग प्रभावित होने की पूरी आशंका है. चीन 2017 में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश था. वहीं, भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई के मुताबिक, 2018-19 में भारत की जीडीपी की वृद्धि 7.4% रहने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *