बच्चों को मौलिक अधिकारों व मौलिक कर्तव्यों की दी जानकारी

-भुटटी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,27 नवबंर।जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से ज़िला कुल्लू की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुटटी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस शिविर की अध्यक्षता शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहित बंसल द्वारा की गई। इस मौके पर मुख्य दंडाधिकारी ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी।वहीं, अधिवक्ता तेज सिंह ठाकुर ने भी बच्चों को राष्ट्र और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया।