जयराम सरकार पुराने वाहनों की ही सवारी करेगी
शिमला। प्रदेश की नई जयराम सरकार पुराने वाहनों की ही सवारी करेगी। जयराम ठाकुर बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार वह अपने लिए तीन नंबर गाड़ी चाह रहे हैं। यानी उनकी पहली पसंद एचपी 07-0003 गाड़ी है, जबकि अभी उन्हें पांच नंबर वाला वाहन आवंटित हुआ है। यह वाहन इससे पहले वीरभद्र सिंह के पास था। बुधवार को उन्हें पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का लक्की नंबर नौ मिल सकता है, लेकिन बाद में उन्हें पंसद की ही लग्जरी गाड़ी मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के लिए छह गाड़ियां तैयार रखी है। जैसे ही मंत्री शपथ लेंगे, उनके लिए ये आवंटित कर दी जाएगी। जयराम ठाकुर फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लक्की नंबर वाहन में बैठेगे। जीएडी ने सीएम से लेकर मंत्रियों के लिए गाड़िया तैयार कर दी है। जयराम कुछ दिन के बाद ही अपना लक्की नंबर तीन लेंगे। सूत्रों के मुताबिक जयराम ठाकुर ने जीएडी को तीन नंबर की गाड़ी तैयार रखने को कहा है। पहले चरण में फिलहाल छह मंत्रियों के लिए ही वाहन रखा गया है। उसके बाद अन्य और मंत्रियों की नियुक्ति होते ही नई गाड़िया मिल जाएगी।
नई गाड़िया खरीद सकती है सरकार
सूत्रो के अनुसार प्रदेश सरकार जल्द ही नई गाड़िया खरीद सकता है। पूर्व सरकार ने भी सत्ता में आते ही मंत्रियों के लिए कैमरी गाड़ियां खरीदी थी। इससे पहले 2007 से 2012 में भाजपा की सरकार थी। तब भी सरकार ने नए वाहन खरीदे थे।
इनके नेम प्लेट अब भी बरकरार
पूर्व के सभी मंत्रियों सहित सीपीएस के कार्यालयों पर लगे नेम प्लेट तो हट गए, मगर कुछ रिटायरी अफसरों के नाम चमकते दिखे। इनमें मुख्य रूप से सुभाष आहलुवालिया और टीजी नेगी के नाम के प्लेट नहीं हटे। वीरभद्र सिंह का नाम भी गेट पर लगे बोर्ड से नहीं हटा है। जीएडी अधिकारियों के अनुसार जैसे ही नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शपथ लेंगे वैसे ही वीरभद्र का नाम हट जाएगा।