अब राजधानी का दिल धड़काने रायपुर आ रही हैं जरीन खान

मुंबई। शहर के एक लाइव कॉन्सर्ट में सनी लियोनी की जगह अब जरीन खान फैन्स पर जलवे बिखेरेंगी। कोच्चि में सनी लियोनी के जबरदस्त क्रेज और पुलिस की लाठी चार्ज जैसी घटना के बाद रायपुर पुलिस ने सनी के कार्यक्रम के लिए इजाजत ही नहीं दी। आखिरकार आयोजकों को सनी का कार्यक्रम रद्द कर उनकी जगह जरीन खान को लाना पड़ रहा है। 11 नवंबर को गब्बर इज बैक इवेंट कंपनी की ओर से होने वाले लाइव कॉन्सर्ट में सनी लियोनी, आरजे नवेद, जुबिन नौटियाल और राघव का आना प्रस्तावित था। कार्यक्रम बूढ़ा तालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में होना था जिसकी सुरक्षा के लिए 200 बाउंसर, 300 वालेंटियर्स समेत 600 से ज्यादा निजी सुरक्षा बल तैनात करने की तैयारी थी।इधर रायपुर पुलिस सनी के आने की बात सुनकर पहले ही सुरक्षा के इंतजाम को लेकर काफी चिंतित थी। उसी दौरान कांग्रेस समेत दूसरे कई संगठनों ने सनी लियोनी के आने का विरोध शुरु कर दिया। उनका कहना था कि सनी लियोनी के यहां आने से कला और संस्कृति जगत पर बुरा असर पड़ेगा।
इधर निगम ने सनी के प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया। साथ ही, इवेंट कंपनी और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) को लीगल नोटिस भेजकर पूछा कि कॉन्सर्ट के लिए किसके कहने पर जगह दी गई। नोटिस में लिखा गया कि (SAI) को आउटडोर गेम्स के लिए जमीन दी गई है और उसके पास ये राइट नहीं कि वो जमीन को किसी कंपनी के प्रोग्राम के लिए दे। सनी का कॉन्सर्ट 5 घंटे का था, इस प्रोग्राम में दोपहर २ बजे से एंट्री शुरू होनी थी और कार्यक्रम रात 10 बजे तक चलना था।
बता दें जरीन खान अपनी अगली फिल्म ‘अक्सर 2’ को लेकर बेहद एक्साइटेड है। 17 नवंबर को आने वाली वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों की निगाहें जरीन खान के बोल्ड अवतार पर टिक गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *