जस्टिस गोगोई बने देश के 46वें CJI, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली : जस्टिस रंजन गोगोई ने 3 अक्टूबर को यानी आज सुप्रीम कोर्ट के 46वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर शपथ ली। बतौर सीजेआई जस्टिस गोगोई का कार्यकाल 13 महीनों के लिए होगा जो कि नवंबर 2019 तक रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सीजेआई पद की शपथ दिलाइ।

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस गोगोई के सीजेआई बनने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। जस्टिस दीपक मिश्रा के विदाई समारोह में बोलते हुए जस्टिस गोगोई ने कहा था कि उनका सबसे बड़ा योगदान ‘सिविल लिबर्टी’ के मामले में है और उनके कई अच्छे फैसलों का ज़िक्र किया।

जस्टिस गोगोई असम के रहने वाले हैं और उन्होंने एनसीआर पर सुनवाई के लिए बने स्पेशल बेंच की अध्यक्षता भी की है। सुप्रीम कोर्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों में वह शामिल रहे हैं। सार्वजनिक विज्ञापन के जरिए राजनेताओं के महिमामंडन के खिलाफ भी जस्टिस गोगोई फैसला दे चुके हैं। जस्टिस गोगोई सुप्रीम कोर्ट के उन चार जजों में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *