काण्डाखाल बचाओं संघर्ष समिति ने दिया धरना

देहरादून। विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत कांडाखाल में इण्टर कालेज काण्डाखाल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्राम बडेथ के जनता द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम बडेथ जगदीश बडथ्वाल द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि अभिभावक संघ अध्यक्ष द्वारा विधायक के आगमन पर एक बैठक का आयोजन किया जाना है । 14 नवम्बर को 11 बजे दिया गया जबकि प्रधानाचार्य द्वारा जो पत्र जारी किया गया। उसमें समय 1 बजे दोपहर का दिया गया ताकि जनता विधायक से न मिल सके इससे पता चलता है कि इ$का$ की प्रवन्ध समिति कितना गैरजिम्मेदारा काम करते हैं। प्रधान ग्राम सभा उडियारी मुनेश्वर दत्त भट्ट जी ने कहा कि प्रबन्धन समिति इ$का$ आम जनता को गुमराह कर रही है जबकि हमारी एक ही मांग है कि इ$का$काण्डाखाल को प्रान्तीयकरण घ्कर दिया जाय। संयोजक सत्य प्रसाद कण्डवाल ने कहा कि बार बार चेतावनी देनी के बाद भी प्रवन्धक समिति स्कुल के पाठ्य पाठन में कोई दिलचस्पी नही ले रही है केवल स्कुल को राजनीति का अखाडा बनाया जा रहा है। बैठक धरना प्रदर्शन में अन्य सदस्यों ने विधायक के आगमन के बारे में चर्चा की एवं सबको अपनी अपनी राय रखने को कहा। धरना प्रदर्शन में उपस्थ्ति कुछ गणमान्य सदस्य जगदीश बडथ्वाल अशोक कुमार कण्डवाल, विशम्बर काला विद्या दत्त भट्ट, राजपाल सिंह तोमर, गिरीशचन्द, रमेशचनद्र, संगीताघ्, प्रेम वल्लभ भ_, सुनीता देवी, रतन कण्डवाल एवं संरक्षक शम्भू प्रसाद बिन्जोला आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *