#METOO दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा : करिश्मा कपूर

मुंबई: बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत कई बॉलीवुड स्टार्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हाल ही में अब इस लिस्ट में करिश्मा कपूर का बयान सामने आया है।

एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने बताया कि आए दिन इस प्रकार महिलाओं की कहानियां सुनने के बाद मैं शॉक में हूं, लेकिन मैं इन महिलाओं की हिम्मत का सम्मान करती हूं। उन महिलाओं ने बहुत कुछ सहा है, लेकिन ये बहुत बड़ी बात है कि वो आज सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है।

 

करिश्मा ने कहा कि ऐसे मामलों में पाए जाने वाले दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। साथ ही वर्क प्लेस को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। मैं उन महिलाओं से कहना चाहती हूं कि अपने साथ हुई इन घटनाओं को लेकर आपको अपनों से बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा इन दिनों फिल्मी दुनियां से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उन्हें इवेंट, ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापनों में देखा जाता है। करिश्मा अपनी फिटनेस और लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह गर्लगैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *