कोश्यारी ने जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को नैनीताल के बीडी पांडेय अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार बहुत ही अच्छा काम कर रही है।
इस दौरान उन्होंने सरकार मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण का समग्र विकास होने के साथ ही उसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कोश्यारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में बन रहे पंचेश्वर बांध के पक्ष में 99 फीसदी लोग हैं। सिर्फ पहाड़ की जवानी और पानी पहाड़ के काम आए यह कहकर नेतागिरी करने वाले एक फीसदी लोग नहीं चाहते हैं कि देश और प्रदेश की जनता का विकास हो।उन्होंने कहा कि कि बांध से प्रभावितों को उनका हक सरकार जरूर देगी। बांध के बन जाने से प्रदेश का विकास ही होगा। जिसके लिए बीजेपी सरकार लगातार कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सराकर भी विस्थापन के लिये सही कार्ययोजना तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *