इंडियन वूमेन कबड्डी टीम की खिलाड़ी कविता ठाकुर का मनाली पहुंचने पर भव्य स्वागत

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान में गाड़ा था जीत का झंडा
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 04 दिसंबर। विदेशी धरती ईरान के तेहरान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली इंडियन वूमेन टीम की खिलाड़ी कविता ठाकुर का अपने घर मनाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली इंडियन महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी कविता ठाकुर के ईरान से वापस लौटने के बाद सोमवार को मनाली पहुंचने पर जिला कबड्डी एसोसिएशन और मनाली के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा माल रोड में एकत्रित होकर पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य स्वागत किया गया। गौर रहे कि कुल्लू-मनाली की इस बेटी कविता ठाकुर ने भारतीय महिला कबडडी टीम में गोल्ड जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ईरान में हुई अंतरराष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप की इस जीत में हिमाचल की दो बेटियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसमें एक मनाली की बेटी कविता ठाकुर और एक सिरमौर की प्रियंका नेगी शामिल रही। ईरान में आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद सोमवार शाम कबड्डी की बेटी अपने घर मनाली पहुंची। इस चैंपियनशिप में कविता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को एशियन कबड्डी का खिताब दिलाया। इससे पहले भी कविता ठाकुर 2014 में भारत की ओर से खेलते हुए गोल्ड पर कब्जा कर चुकी है। इस दौरान कबडडी संघ कुल्लू के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम ठाकुर, कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र शर्मा, जि़प सदस्या धनेश्वरी ठाकुर, नप पार्षद चमन कपूर, पार्षद मनोज कुमार, सहित रावमा पाठशाला मनाली के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बॉक्स
खिलाड़ी कविता को कबडडी खेल की ओर प्रेरित करने वाले कोच विजय ठाकुर ने बताया कि कविता शुरू से ही होनहार खिलाड़ी रही है। आज मेहनत और लगन से कविता ने ये मुकाम हासिल किया है। वहीं, कविता के पिता पृथ्वी सिंह ने कहा उन्हें खुशी है कि बेटी ने भारत का नाम रोशन किया है। 8वी कक्षा से कबड्डी में अव्वल रहने वाली कविता को अब सरकार द्वारा मदद की जानी चाहिए। ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके और वो आगे भी द्देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *