खीमी राम चौहान को एक बार फिर कुल्लू जि़ला इंटक अध्यक्ष की कमान

-इंडियन नेशनल टे्रड यूनियन कांग्रेस कुल्लू जिला की बैठक आयोजित
– इंटक जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मजदूरों-कामगारों ने अध्यक्ष का फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
-शीघ्र पुरानी कार्यकारिणी भंग करके होगा नई कार्यकारिणी का गठन
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 03 दिसंबर। इंडियन नेशनल टे्रड यूनियन कांग्रेस(इंटक) जिला कुल्लू की बैठक रविवार को बजौरा स्थित गैस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं, खीमी राम चौहान की एक बार फिर कुल्लू जिला इंटक (आईपीएच एंड पीडब्ल्यूडी) के अध्यक्ष पद पर ताजपोषी होने पर भी बधाई दी गई। जारी एक प्रेस बयान में इंटक के जिला महासचिव खूबराम आजाद ने बताया कि इंटक जिलाध्यक्ष खीमी राम चौहान की एक बार फिर कुल्लू जिला इंटक अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। उन्होंने बताया कि खीमी राम को एक बार फिर अध्यक्ष पद की कमान मिलने पर कुल्लू जिला इंटक के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा रविवार को बजौरा में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शैडो संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीन दयाल भारती द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। खूब राम आजाद ने बताया कि इस मौके पर अन्य सभी सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा खीमी राम चौहान की ताजपोशी पर खूब गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश शैडो संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीन दयाल भारती ने खीमी राम चौहान को एक बार फिर इंटक जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। वहीं, इंटक जिलाध्यक्ष खीमी राम चौहान ने कहा कि मजदूरों और कामगारों को एकत्रित होकर अपनी सुविधाओं और हक को पाने करने के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए ताकि मजदूरों व कामगारों का किसी भी तरह से शोषण न हो सके। उन्होंने अपनी इस ताजपोशी के लिए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह का आभार जताते हुए कहा कि यूनियन द्वारा व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने मुझ पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर मुझे जिला कुल्लू इंटक का अध्यक्ष बनाया है जिसके लिए मैं इंडियन नेशनल टे्रड यूनियन कांग्रेस का और बाबा हरदीप सिंह का धन्यवादी हूं मैं इस विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मजदूरों व कामगारों की हर समस्या को प्रमुखता से उठाउंगा और जितने भी काम यूनियन द्वारा किए गए हैं और जो कार्य शेष बचे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर के बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला इंटक उपाध्यक्ष चुन्नी देवी, भूमि सिंह, तेजा सिंह,हुकम राम, शकुंतला देवी, तारा चंद,वेद राम, सेस राम,राकेश, महेंद्र, हरिदास, तरुण,पन्नी, इंटक के महासचिव खूब राम आज़ाद विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *