अपने पुराने फोन का सही और बेस्ट प्राइज इस तरह से कर सकते हैं पता

नई दिल्ली । स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां लगभग हर दिन हैंडसेट लॉन्च कर रही हैं। स्मार्टफोन्स को नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा रहा है। ऐसे में आपने जो स्मार्टफोन आपने 12 महीने यानी 1 साल पहले खरीदा होगा वो आज आउटडेटेड लगने लगता है। सही मायनों में देखा जाए तो एक या दो साल से ज्यादा कोई भी यूजर फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहता है। अगर आप भी इनमें से एक हैं और आप नया फोन खरीदना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना पुराना फोन बेच दें। लेकिन पुराने फोन के अच्छे दाम कहां मिलेंगे इस बारे में शायद आपको कुछ कंफ्यूजन हो। यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं। Pricekart ने हाल ही में Used Mobile Price Calculator पेश किया है जिसके जरिए पुराने फोन की भी अच्छी कीमत मिल सकती है।

यह आपके पुराने फोन की कीमत को उसकी उम्र, वर्किंग कंपोनेंट्स और उपलब्धता के आधार पर आंकता है।
सबसे पहले आपको अपना मोबाइल मॉडल सेलेक्ट करना होगा। जब भी आप अपना फोन मॉडल सेलेक्ट करें तो ध्यान रखें कि उसका सही वेरिएंट ही आपने चुना हो। अगर फोन 32 जीबी स्टोरेज के साथ है तो उसे 32 जीबी ही चुनें।
इसके बाद फोन कितना पुराना है यह सेलेक्ट करना होगा। आप Less than 6 months, 6-12 months,
More than 12 months, में से किसी एक को चुन सकते हैं।
अब आपको उपलब्ध आइटम्स को सेलेक्ट करना होगा। इसमें फोन का बिल, चार्जर, ईयरफोन और बॉक्स शामिल होगा। ध्यान रहे कि आपके फोन की कीमत उपलब्ध आइटम्स पर भी निर्भर करेगी।
अब आपको फोन के वर्किंग कंपोनेंट्स को टिक करन होगा। इनमें फ्रंट कैमरा, बैक कैमरा, चार्जिंग, वाई-फाई, स्पीकर्स, डिस्प्ले आदि शामिल होंगे। आप सिर्फ उन्हें ही टिक करें जो आपके फोन में स्मूद काम कर रहा हो।
इसके बाद आपको Find Price बटन पर क्लिक करना होगा। इससे आपको फोन का बेस्ट प्राइस पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *