सर्दियों से निपटने को कुल्लू व लाहुल स्पीति प्रशासन ने कसी कमर

दुर्गम क्षेत्रों में मुहैया करवाई गई सभी आवश्यक वस्तुएं
-1077 टॉल फ्री नंबर की सुविधा भी की शुरू
-मनाली और जलोड़ी में तैनात किए रेस्कयू वाहन
-दोनों जिलों में आवशक वस्तुओं दबाईयां, लकड़ी, गैस सिलेण्डर तथा राशन का किया प्रर्याप्त भण्डारण
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 27 नवबंर। हिमाचल प्रदेश में सर्दियों का आगाज़ हो गया है। एक तरफ जहां प्रदेश के लोग सर्दियों से बचने के लिए लकड़ियों व गर्म कपड़ों की खरीदारी करने में मशगुल हैं वहीं, दूसरी तरफ जिला कुल्लू व जनजातीय ज़िला लाहुल स्पीती प्रशासन ने सर्दियों की सभी तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। दोनों जिलों ने सर्दियों से निपटने को लगभग तैयार हैं।ज़िला कुल्लू प्रशासन ने जिला के दुर्गम क्षेत्रों के लिए एडवांस में ही राशन का कोटा भेज दिया है साथ ही इन क्षेत्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में केरोसीन ऑयल समेत अन्य आवश्यक सामग्री भी मुहैया करवा दी है। सर्दियों के मौसम में हर स्थिति से निपटने के लिए भी प्रशासन ने कमर कम ली है। सर्दियों के मौसम के लिए प्रशासन ने हॉट स्पॉट का भी चयन किया है, जिन स्थानों पर हिमस्खलन इत्यादि का खतरा रहता है, वहां पर मशीनरी इत्यादि तैनात करने को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 1077 भी शुरू किया है। इसके अलावा सभी उपमंडल मुख्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला कुल्लू के मनाली और जलोड़ी पास पर रेस्कयू वैन भी तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी घटना के समय तुरंत उपचार की सुविधा दी जा सके। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाई भेज दी गई हैं। उधर, इस बारे में उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि सर्दियों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त दुर्गम क्षेत्रों में सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में भेज दी गई हैं।वहीं, शीतमरुस्थल जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में भी सर्दियों की स्थिति से निपटने के लिए में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति उचित मूल्यों की दूकानों के माध्यम से करवा दी गई है। इसके अलावा एलपीजी गैस तथा जलाने के लिए लकड़ीयों का वितरण कर दिया गया है तथा इनका पर्याप्त भंण्डारण भी उपलब्ध है। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को सर्दियों के दौरान दूर संचार व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने निर्देश दिए ताकि लोगों कोें बेहतर संचार सेवा उपलब्ध हो सके क्योंकि किसी भी आपदा के समय में दूर संचार सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बर्फ़बारी के दौरान विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल की सुविधा सुनिष्चित करवाने के लिए विद्युत विभाग व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उपायुक्त लाहुल स्पीति देवा सिंह नेगी नर जानकारी देते हुए बताया ने बताया कि जिले मे आवशक वस्तुओं जैसे दबाईयां, लकड़ी, गैस सिलेण्डर तथा राशन का प्रर्याप्त भण्डारण कर लिया गया है । आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उपायुक्त ने बताया बर्फवारी के दौरान घाटी के भीतर की सड़कों को बहाल रखने के लिए 94-बीआरओ के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।
—————————————————

सर्दियों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त दुर्गम क्षेत्रों में सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में भेज दी गई हैं।
यूनुस, उपायुक्त कुल्लू
———————————————–
सर्दियों से निपटने के लिए लाहुल स्पीति ज़िला पूरी तरह से तैयार है। आपदा से निपटने की तैयारियां भी पूरी हैं। आवश्यक वस्तुओं का वितरण व भंडारण भी कर लिया गया है।
देवा सिंह नेगी, उपायुक्त लाहुल स्पीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *