कुल्लू के आखाड़ा बाजार में खुला आधुनिक सुविधाओं से लैस हैवन यूनिसेक्स सैलून

कुल्लू के आखाड़ा बाजार में खुला आधुनिक सुविधाओं से लैस हैवन यूनिसेक्स सैलून
-सौंदर्य में चार चांद लगाने के लिए अब नहीं करना पड़ेगा बड़े शहरों का रुख
-दूरदराज के क्षेत्रों की महिलाओं को सैलून में देरी होने पर दी जाएगी फ्री वाहन की सुविधा
-सैलून में पहले सप्ताह ग्राहकों को दी जा रही 50 फीसदी तक छूट
कमलेश वर्मा (परी)कुल्लू 09 नवबंर।फैशन के इस युग में हर इंसान खूबसूरत दिखना चाहता है और इसी को ध्यान में रखते हुए कुल्लू जिला के आखाड़ा बाजार में आधुनिक सुविधाओं से लैस हैवन यूनिसेक्स सैलून खोला गया है। इस सैलून का उद्घाटन हैवन इंडिया ग्रुप के चैयरमैन जितेंद्र ठाकुर द्वारा रीवन काटकर किया गया। जानकारी देते हुए जितेंद्र ठाकुर ने बताया इस सैलून में महिलाओं व पुरुषों के लिए हर तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स व सौंदर्य से संबंधित सुविधाएँ उचित दामों पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि फैशन के इस दौर में जहां आज महिलाओं व पुरुषों को अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए हिमाचल से बाहर दिल्ली, चंडीगढ़ या मुंबई जैसे बड़े शहरों की तरफ रुख करना पड़ता है वही, अब कुल्लू शहर में ही हैवन यूनिसेक्स सैलून में लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और अब खासकर युवाओं को बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी क्योंकि उन्हें सौंदर्य से संबंधित हर तरह की आधुनिक सुविधाएं यहीं पर उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहाँ की कुल्लू के युवाओं व युवतियों को बड़े-बड़े शहर में नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब आप के शहर अखाड़ा बाजार में हेवन यूनीसेक्स सैलून में हेयर कटिंग, ब्लीच, फेशियल, हेयर कलर , हेयर स्पा, ब्राइडल के लिए डायमंड, गोल्ड तथा सिल्वर पैकेज की सुविधा बाजिव दामों में उपलब्ध है | यूनिसेक्स सैलून के चेयरमैन जितेंदर ठाकुर ने बताया की इस सैलून में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है आप अपनी मन पसंद की कटिंग , हेयर कलर , स्पा और आप की स्किन टेस्ट के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट प्रयोग किये जायेगें तथा आप हेयर कटिंग अपने स्टाइल में करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा-युवतियों के साथ पारिवारिक सुविधाजनक सैलून में ग्राहक को सभी सुविधा दी जाएगी शुरू के पहले सप्ताह 50 % का डिस्काउंट दिया जा रहा है। उन्होंने कुल्लू शहर की जनता से इस सैलून का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया है । उन्होंने बताया कि यदि कुल्लू के दूरदराज इलाके से कोई महिला व युवती इस सैलून न में आती है और यहाँ पर यदि उसे देर होती है तो हेवन यूनीसैक्स सैलून उसे पूरी इफाजत के साथ घर तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस सैलून में फैशन के अनुसार कार्य करने के लिए प्रशिक्षित व इंटरनेशनल उच्च प्रमाणित युवा-युवती को रखा गया है ताकि आपको अच्छी उपलब्ध हो सके और आपको बड़े शहरों की और रुख न करना पड़े।