कुल्लू की बेटी कविता ईरान में दिखाएगी कबड्डी प्रतियोगिता में जौहर

-22 से 26 नवबंर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी भाग
-इससे पहले भी देश व विदेश में मनवा चुकी है अपनी प्रतिभा का लोहा
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू 21 नवबंर। ज़िला कुल्लू की बेटी कविता ठाकुर एक बार फिर विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने जा रही है। ईरान के तेहरान शहर में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल्लू की कविता भी अपने जौहर दिखाएगी। 22 नबंवर से 26 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कविता बतौर डिफेंडर भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कविता अपनी टीम के साथ मंगलवार रात दिल्ली से रवाना हुई। कविता का चयन भारतीय महिला कबड्डी टीम के लिए किया गया है। ज़िला कबड्डी संघ के प्रधान वेद राम महासचिव विकास कात्यायन ने बताया कि कविता इससे पहले भी वर्ष 2014 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई एशियन खेलो में गोल्ड मेडल जीत चुकी है और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता जो 2013 में साउथ कोरिया और 2016 में गुवाहाटी में हुई अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। विकास कात्यायन ने बताया कि इन दिनों कविता धर्मशाला के साई स्पोर्ट्स होस्टल में अपनी पढ़ाई कर रही है और उन्हें आशा है कि कविता इस प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत सहित कुल्लू का नाम रोशन करेगी। गौर रहे कि इससे पहले भी कविता राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *