: कुल्लू की कारसेवादल संस्था ने बेघर व गरीब महिलाओं की सहायता को बढ़ाए हाथ

-बंजार के धारला गांव की दो विधवा महिलाओं को बांटा जरूरत का सामान
-दोनों महिलाओं का घर भी चढ़ चुका है आग की भेंट
-कुल्लू की प्रसिद्ध संस्था कारसेवादल समय समय पर करती है असहाय लोगों की सहायता
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 22 नवबंर। कुल्लू ज़िला की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था कारसेवादल ने बंजार के धारला गांव की गरीब महिलाओं की सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं। जानकारी देते हुए कारसेवादल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि बंजार घाटी के धारला गांव की कोयला देवी जिनके पति की मृत्यु के बाद मानो इनकी जिंदगी में पहाड़ी टूट गया हो। 9 बच्चों के साथ विधवा औरत को अपना परिवार पालने की बहुत ही मुश्किल हो रही थी। वहीं, उन्होंने बताया कि उक्त महिला लोगों के खेतों में काम करके जैसे तैसे अपना बच्चों का पेट पालने को मजबूर है। ऊपर से उक्त महिला व उसकी देवरानी के ऊपर ऐसा कुदरती कहर बरपा जिससे ये और परेशान हो गई। उक्त दोनों महिलाओं के मकान में आग लग जाने से यह सब बेघर हो गए। कोयला देवी अपने 9 बच्चों के साथ व देवरानी प्रेमलता देवी जिनके पति की भी मृत्यु हो चुकी है अपनी दो बेटियों के साथ इसी घर में रहती थी। पिछले कुछ दिन पहले अचानक इनके घर में आग लग गई , जिससे पूरा घर जल गया। जिससे ये दोनों परिवार गरीब होने के साथ साथ बेघर भी हो गए।न ही तो इनके पास पहनने के लिए कपड़े हैं और न ही रहने के लिए उचित व्यवस्था है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा दोनों परिवारों को 20000 रुपए सहायता स्वरूप दिये गए हैं लेकिन इस राशि से इन दोनों परिवारों का गुज़र बसर करना बहुत मुश्किल था। मनदीप सिंह ने बताया कि जब इस परिवार के बारे में कार सेवा दल को पता चला तो इनके पूरे परिवार को कुल्लू बुलाकर संस्था द्वारा जरूरत का हर सामान दिया, जिसमें गर्म कपड़े , तरपाल,बिस्तरे रजाई तलाइयां, खाना बनाने के लिए बर्तन और गर्म कपड़े ,जूते, तंदूर हमाम, कंबल, राशन ,स्कूल जाने के लिए बैग , स्वेटर आदि शामिल है।वहीं उक्त परिवार की 9 बेटियों उमा देवी 16 वर्ष ,गीता देवी 14 वर्ष, डोली 12 वर्ष, हेमलता 10 वर्ष, खिला देवी 8 वर्ष ,चालू देवी 6 वर्ष, डिंपल 4 वर्ष ,गोपी 17 वर्ष, ओमनी 14 वर्ष सहित उनकी विधवा माताओं को गर्म सूट ,जैकेट शॉल भी कार सेवा दल संस्था द्वारा दी गई । इस मौके पर संस्था के प्रधान मनदीप सिंह डांग, जसवीर चावला, इंद्रपाल सिंह, अमित शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, रिंकू शर्मा, पीड़ी आजाद, वीरेंद्र कुमार नारंग व प्रदीप शर्मा आदि संस्था के पदाधिकारी वहां उपस्थित रहे। मनदीप सिंह ने ज़िलस की जनता से अपील की है कि उक्त परिवार की सहायता करें ताकि खासकर अभी सर्दियों के इस मौसम में इस बेघर परिवार को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।गौर रहे कि कुल्लू की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था कारसेवादल जहां समय समय पर असहाय, जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आती है वहीं, गरीब व बीमार लोगों के इलाज में भी धनराशि देकर सहायता करती है। इतना ही नहीं संस्था द्वारा प्रतिदिन कुल्लू के सरकारी अस्पताल में मरीज़ों के लिए मुफ्त में दूध भी उपलब्ध करवाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *