सच्चाई की आखिर में हुई जीत : इंदुभवानन्द
सुदिप्तो चटर्जी : रायपुर के बोरियाकला में स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम व भगवती राजराजेश्वरी मंदिर के प्रभारी ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद महाराज ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिर सच्चाई की जीत हुई है। आगे उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्चय न्यायालय ने 4 अक्टूबर 2018 के फैसले में कहा कि द्वारका शारदा पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य बने रहेंगे तथा उन्हें ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के रूप में जाना व पहचाना जाए। साथ ही सर्वोच्चय न्यायालय ने उत्तरप्रदेश सरकार को यह निर्देश भी दिया कि आगामी माघ महीने में होने वाले अर्ध कुम्भ में ज्योतिष पीठ हेतु अलग से जगह उपलब्ध करवाया जाए।
सर्वोच्चय न्यायालय के आदेश के बाद उनके लाखों शिष्य व भक्तों ने खुशियां मनाए साथ ही रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम में विशेष पूजन सम्पन्न हुई जिसमें गणेश अर्चन, चंडी पाठ, भगवती राजराजेश्वरी का सहस्त्रनाम से अर्चन तथा सायंकालीन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक के साथ गुरु पूजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के प्रवक्ता सुदीप्तो चटर्जी, आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा, एमएल पांडेय, डीपी तिवारी, ज्योति नायर, सुनीता ब्रह्मे, मयंका अनिल पांडेय, मठ के पुरोहित राम कुमार शर्मा, नरसिंह चंद्राकर व आदि भक्तगण उपस्थित होकर पूजन में सम्मिलित हुए और महाआरती कर प्रसाद ग्रहण किये।