सलाखों के पीछे लेपटॉप चोर

ऋषिकेश। धर्मनगरी में एक दुकान में चोरी कर वहां से सामान उडाने वाले गैंग के चंद सदस्यों को पुलिस ने पहले ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था और जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तो उसमें चोरो के चेहरे उजागर हो गये। इसी कडी के चलते पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की वारदात में शामिल एक और चोर को उस समय लेपटॉप के साथ दबोच लिया जब वह इसे बेचने के लिए जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि पवन कुमार नरवानी नि0 गुमानीवाला श्यामपुर ऋ षिकेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरो द्वारा उसकी दुकान की दीवार तोडक़र टीएफटी, दो लेपटॉप, मोबाईल फोन व डीवीआर आदि चोरी कर लिया है। दुकानदार की सूचना पर थाना ऋ षिकेश पर अज्ञांत चोरो के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए ऋ षिकेश पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में प्रकाश में आये चोरों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा आस-पास के प्रतिष्ठानो आदि की वीडियो फुटेज चौक की गयी और दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एलसीडी, मोबाइल फोन व आलानकब बरामद किया था। चोरो ने अपने एक साथी विपिन के बारे में भी जानकारी दी थी जिसके पास चोरी का लेपटॉप था। शुक्रवार को टीम द्वारा सर्वानन्द घाट हरिद्वार के पास से अभियुक्त विपिन प्रसाद निवासी ग्राम पलानतीवाड़ा पोओ0 रासकोट शिवाना थाना शिवाना, जिला कालीकोट, प्रदेश कण्नाली अंचल नेपाल हाल मुखिया गली विश्वनाथ आश्रम भूपतवाला, कोतवाली हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का एक लेपटाप बरामद किया गया और उसे न्यायालय पेश कर दिया गया।