लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी के खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सर्तक

-मिनी इजराइल कसोल में सीआईडी के 20 अधिकारियों ने दी दबिश
– टीम ने कसोल, कटागला सहित मणिकर्ण में की छानबीन
-यूपी में पकड़े गए लश्कर के आतंकी ने किया खुलासा, कुल्लू के कसोल में कर चुका है रेकी
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 06 दिसंबर। यूपी के प्रतापगढ़ में गत दिनों गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने जो कुल्लू के कसोल को लेकर जो खुलासा किया है उसके बाद से अब, पुलिस, खूफिया विभाग पूरी तरह से सर्तक हो गया है यही नहीं मिनी इजरायल के नाम से मशहूर कसोल में कुल्लू पुलिस और सीआईडी के करीब 20 लोगों ने डेरा जमा दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस की इंटेलिजेंस टीम भी इस मामले की छानबीन के लिए मणिकर्ण घाटी पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम में शामिल अधिकारी सभी होटलों व गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड छानने में जुट गए हैं कि आखिर लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी कुल्लू दौरे के दौरान कहां और किस होटल में ठहरा हुआ था। वहीं, इस मामले की भी जांच की जा रही है कि वो इजरायल के धार्मिक स्थल पर भी गया था या नहीं। गौर रहे कि पिछले दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में एनआईए व यूपी एंटी टेरोरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने लश्कर के संदिग्ध आतंकी शेख अब्दुल नईम को गिरफ्तार किया था। उसके बाद लश्कर के आतंकी ने लखनऊ में हुई पूछताछ में खुलासा किया था कि वह हिमाचल प्रदेश के कसोल में इजरायलियों की रिहायश की रेकी कर चुका है। लिहाजा, ऐसे में प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। वहीं अब जांच टीम के सदस्य मणिकर्ण घाटी पहुंच कर इस्रायल के लोगों के बीच जाकर पूछताछ कर रहे हैं। टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि आतंकी शेख अब्दुल नईम कहीं उनसे कोई खास पूछताछ तो नहीं कर रहा था। वहीं, यह टीम मणिकर्ण, कतागला में भी गई और यहां घूमने वाले संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए हैं। उधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हालांकि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी के कसोल से कनेक्शन को लेकर उनके पास कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन फिर भी जो पहलु सामने आ रहे हैं उसकी जांच के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की इंटेलिजेंस टीम कसोल और अन्य स्थानों में पहुंची है। टीम में शामिल अधिकारी सभी होटलों व गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड छानने में जुट गए हैं। सनद रहे कि यूपी के प्रतापगढ़ में गत दिनों एनआईए और यूपी एटीएस ने लश्कर के संदिग्ध आतंकी शेख अब्दुल नईम को गिरफ्तार किया था। उक्त आतंकी से पूछताछ पर यह खुलासा हुआ था कि वह कसोल में रैकी कर चुका है जिसका सबसे बड़ा कारण कसोल में बड़ी संंख्या में इजरायलियों का होना है और लश्कर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *