काशी-अयोध्या छोड़ो, पहले जामा मस्जिद तोड़ो : साक्षी महाराज

राम मंदिर को लेकर मांग तेज होने और लोकसभा चुनाव करीब होने के चलते राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। अब ताजा बयान दिया है उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने। साक्षी महाराज ने दिल्ली की जामा मस्जिद तोड़ने का आह्वान किया है और दावा किया है कि उसकी सीढ़ियों से देवताओं की मूर्तियां निकलेंगी।

शुक्रवार को उन्नाव में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘मैं जब राजनीति में आया था, तब मैंने कहा था कि काशी, मथुरा, अयोध्या छोड़ो, जामा मस्जिद तोड़ो। उसकी सीढ़ियों से अगर भगवान की मूर्तियां ना निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना। मैं आज भी अपने इस बयान पर कायम हूं।’

साक्षी महाराज ने दावा किया कि 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि साक्षी महाराज पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर रहे हैं।

राम रहीम को रेप केस में सजा सुनाए जाने पर साक्षी महाराज ने कहा था कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की बात नहीं सुन रहा है, सिर्फ एक शिकायतकर्ता की बात सुन रहा है। बीजेपी सांसद ने सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक शिकायतकर्ता सही है या करोड़ों भक्त। साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि कोर्ट ने सीधे-सादे राम रहीम को बुला लिया, नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *