बुरा पंचायत भवन में विधिक साक्षरता शिविर 10 दिसंबर को

कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू ,08 दिसंबर। उपमंडल स्तरीय विधिक सेवा समिति मनाली द्वारा 10 दिसंबर को नग्गर विकासखंड के तहत बुरा ग्राम पंचायत के बुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीजेएम एवं उपमंडल स्तरीय विधिक सेवा समिति मनाली के अध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया यह शिविर बुरा पंचायत भवन में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *