तेंदुए के डर से साढ़े तीन घंटे तक घरो में कैद रहे ग्रामीण

ऋषिकेश। गांव में उस वक़्त दहशत का माहौल बन गया जब एक तेंदुआ वहां पर आकर पसरा। राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज के अंतर्गत विंध्यवासिनी क्षेत्र के बुकंडी गांव में तेंदुए ने करीब साढ़े तीन घंटे तक दहशत बनाए रखी। तेंदुए के डर से सभी ग्रामीणों को अपने घरो में कैद होना पड़ा। काफी ज़द्दोज़हद के बाद वनकर्मियो को ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई
बुकंडी गांव के सुबह करीब 6:00 बजे तेंदुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि उसे जो भी व्यक्ति नजर आता, उसके पीछे दौड़ने लगता। इसके गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। लोग घरों में कैद हो गए।
तेंदुआ प्रेम सिंह (ग्रामीण) के आंगन में बैठा रहा। इस दौरान प्रेम सिंह के परिजन घर में कैद रहे। वहीं, तेंदुआ घर की खिड़की और दरवाजों में नाखून से रगड़ता रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के संविदा कर्मी देवेंद्र सिंह पर भी तेंदुआ झपट्टा तो वह भी प्रेम सिंह के घर घुस गया। वन आरक्षी चंद्रमोहन पंवार तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल व अन्य सामान लेकर पहुंचे। किसी तरह से घर की छत से उन्होंने अन्य ग्रामीणों के मदद से तेंदुए ऊपर त्रिपाल फेंकी और हिम्मत दिखाते हुए उसे जाल में कैद कर लिया। इस तेंदुए को लेकर वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय चली गई।