लीजा हेडन ने अपने बेटे के साथ करवाया पहला फोटोशूट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन आज कल अपने पारिवारिक जीवन में बिजी हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली लीजा अपने बेटे जैक ललवानी की देखभाल कर रही हैं।
हाल ही में उन्होनें बेटे के साथ अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था।
लीजा बेटे और पति के साथ विदेश की सैर पर निकली थीं। वहीं उन्होंने एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया, जिसमें उनके बेटे भी हैं। लीजा ने सोमवार को अपने बेटे के साथ मुंबई में फोटोशूट करवाया था।इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। लेकिन तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है। बता दें की उन्होंने मई 2017 में बेटे को जन्म दिया था, लेकिन इन तस्वीरों में वह पहले की ही तरह पतली और परफेक्ट नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *