लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता 19 दिसंबर को

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,12 दिसंबर।जिला युवा सेवाएं व खेल कार्यालय कुल्लू द्वारा इस वर्ष जिला स्तर पर लंबी व मध्यम दूरी की ईनामी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर को करवाया जाएगा। जिला युवा सेवा व खेल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः छह हजार, 5 हजार व 4 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा व हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा। राज्य स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को क्रमशः 15 हजार, 10 हजार व 8 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों का जन्म पहली जनवरी 2003 के उपरांत व 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों का जन्म पहली जनवरी 1999 के उपरांत होना चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र व स्पोटर्स किट साथ लाना अनिवार्य होगा। 13 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र पंचायत द्वारा फार्म-5 पर जारी किया गया हो तथा 15 से 19 वर्ष के
खिलाड़ियों को दसवीं का मूलप्रमाण पत्र प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *