लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चित्रांगदा कर रही बॉलीवुड में फिर से एंट्री

मुंबई। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अगले साल दो अलग-अलग अवतार में नजर आएंगी। चित्रांगदा फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ और अभिनेता सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘बाजार’ में नजर आने वाली हैं। चित्रांगदा दोनों फिल्मों में बिल्कुल अलग किरदार निभाने के लिए उत्सुक हैं।चित्रांगदा ने कहा कि कलाकार के रूप में निश्चित रूप से ऐसे विविध भूमिकाएं निभाना बेहद रोमांचक है। ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ राजस्थान की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई है, जबकि ‘बाजार’ एक कॉर्पोरेट फिल्म है। चित्रांगदा ने कहा कि दोनों ही फिल्मों का विषय एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।काफी वक्त से चित्रांगदा की वापसी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि चित्रांगदा बॉलीवुड में अपनी वापसी के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। लेकिन उन्हें कोई ऐसी फिल्म नहीं मिल रही थी। लेकिन अब उनके हाथ ये दो फिल्में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *