सडक़ सुरक्षा एंव महिला सुरक्षा पर 17 दिसम्बर को मैराथॉन

देहरादून। दून पुलिस के तत्वावधान में 17 दिसम्बर को मैराथॉन का आयोजन किया जाएगा। मैराथॉन में 21 किलोमीटर की दौड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रूपए , दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार एंव तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 15 हजार रूपए का इनाम सौपा जाएगा। इसके साथ ही 7 किलोमीटर की दौड पूरी करने वाले 18 साल से कम के खिलाडि़यों को प्रथम आने पर 50 हजार का, दूसरा स्थान प्राप्त करने वालों को 20 हजार एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 15 हजार का इनाम सौपा जाएगा। यह जानकारी पुलिस लाईन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उत्तराखण्ड पुलिस बोर्ड के सचिव अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 2016 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हाफ मैराथन का आयोजन किया गया था इसके लिए अब तक 4700 रजिस्टेशन आ चुके है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड राज्य में भ्रष्टाचार की समस्या तथा युवाओं में नशे की प्रवृति को रोकने तथा इस ²ष्टि से आम जनता विशेषकर युवाओं में जगरुकता फैलाना था। इसका सबसे बड़ा लाभ यह हुआ की युवा नकरात्मक प्रवृति से दूरी बनाते हुये शारीरिक स्वस्थता की और आकर्षक हुये साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस का जनता से जुड़ाव हुआ जिससे पुलिस एवं आम जन के मध्य की दूरी कुछ सीमा तक कम हुई। वर्ष 2016 की हाफ मैराथन में लगभग 200 स्कूलों एवं कालेजों के छात्रों सहित कुल-25,000 लोगो द्वारा भाग लिया गया इस आयोजन की विशेष बात यह रही की इस मैराथन में आम-जन के साथ-साथ आईएएस,आईपीएस,चिकित्सक तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के अतिरिक्त देश के कोने-कोने से प्रतिभागी आयोजन में प्रतिभाग करने आये। इस वर्ष भी हाफ मैराथन का आयोजन 17 दिसम्बर को किया जा रहा है जिसकी थीम सडक़ सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को रखा गया है। दोनों मुद्दे पुलिस की ²ष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मैराथन का उद्देश्य शरीरिक स्वस्थता एवं पुलिस को जनता से जोडऩे के सम्बन्ध में जागरुकता पैदा करना है साथ ही इतने बड़े आयोजन से देहरादून शहर को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान मिलती है। हर साल सडक़ दुर्घटनाओं मे देश में लगभग 1$5 लाख लोग अपनी कीमती जान गंवाते हैं, जिससे परिवार और समाज को अपूरणीय नुकसान पहुंचता है, इसलिये प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात के नियमों का पालन करे और अन्य लोगों को भी जागरूक करे। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र पुष्पक ज्योति, एआईजी यातायात केवल खुराना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती एंव अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय मौजूद थे।
हाफ मैराथन में कुल 5 श्रेणियां
21 किमी (ओपन), 21 किमी$ (45 वर्ष ़), 7 किमी$ (12-18 वर्ष़), 7 किमी$ (ओपन), 7 किमी(45 वर्ष ़) जिसमें निशुल्क पंजीकरण तथा कुल रु0 10,0000 (रुपये दस लाख) आकर्षक पुरस्कार रखे गये है। पुरुष एवं महिलाओं धावकों के लिए अलग-अलग श्रेणीयां रखी गयी है। इस वर्ष 7 किमी$ में प्रथम 100 महिला एवं 100 पुरूषों तथा 100 मास्टर्स (45़) को प्रमाण पत्र, 21 किमी$ में प्रत्येक प्रतिभागी को निशुल्क टाईमिंग चिप व प्रमाण पत्र दिए जायेंगे। पूरे परिवार द्वारा प्रतिभाग करने पर और अधिकतम प्रतिभाग करने वाले स्कूल के प्रधनाचार्य को विशेष पुरस्कार भी दिये जाऐंगे। अभी तक लगभग 4700 प्रतिभागियों द्वारा अन लाइन आवेदन किया जा चुका है ।
मैराथन पुलिस लाइन्स रेस कोर्स से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी। कार्यक्रम के समापन पर सांस्तिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। मैराथन से पहले स्कूल, कलेजों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा महिलाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित कानूनों के बारे में आम जनता को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं को का प्रशिक्षण दिया जाएगा इसी क्रम में 25 नवम्बर को सेंट जोसेफ एकेडमी मेें राज्य स्तरीय सडक़ सुरक्षा सेमीनार का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न स्कूल कलेजों, एनजीओ, बस-अटो यूनियन तथा आईआईटी रूडक़ी के प्रोफेसर आदि द्वारा प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड प्रदेश की यातायात व्यवस्था पर मंथन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *