मैक्स की चपेट में आये मजदूर की मौत

उत्तरकाशी। लाइन की मरम्मत के दौरान एक श्रमिक मैक्स वाहन की चपेट में आ गया। इससे बुरी तरह घायल होने पर उसकी मौत हो गई। घटना उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर आगे गंगोत्री हाईवे की है जहां बिजली विभाग की ओर से मरम्मत का काम किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर आगे गंगोत्री हाईवे पर गणेशपुर में बिजली विभाग की ओर से पुरानी तार बदलने का काम चल रहा है। काम के दौरान गंगोत्री की तरफ से आती एक मैक्स को मजदूरों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी।
इस पर बिजली की तारें चार के टायरों में उलझ गई। साथ ही तारों से उलझकर एक मजदूर काफी दूर तक कार के साथ घसीटता हुआ चला गया। मजदूरों ने शोर मचाकर कार को रुकवाया। इसके बाद बुरी तरह घायल हुए ज्ञानसू निवासी विनोद शाही (22) पुत्र रामबहादुर को  जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया। जहां रास्ते में मोरना के पास विनोद ने दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *