‘मी टू’ अभियान स्त्री बनाम पुरुष की लड़ाई नहीं : दीपिका

मुंबई : दीपिका और अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में एक समिट में पहुंचे थे, जहां उनसे बॉलीवुड में ‘मी टू’ पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि ‘मी टू’ अभियान स्त्री और पुरुष के बीच की जंग नहीं है, यह लैंगिकता से अलग गलत को दरकिनार कर सही बात रखना है। दीपिका और अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स एक एक ईवेंट में पहुंचे थे, जहां उनसे बॉलीवुड में ‘मी टू’ पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। दीपिका ने कहा, ‘मेरे लिए ‘मी टू’ अभियान स्त्री या पुरुष के बारे में नहीं है। यह गलत पर सही की जीत के बारे में है। मेरा मानना है कि हमें इंसान के तौर पर किसी भी तरह के भेदभाव या उत्पीडन का सामना करने वाले हर व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह महिला बनाम पुरुष के बारे में नहीं है। इसे मुश्किल न बनाएं या न ही उस बहस में न उलझें।’

नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों पर सीधे न बोलते हुए अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह हर रूप में उत्पीडन की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘उत्पीडन अपने आप में बस गलत है। किसी का भी उत्पीडऩ, महिला, पुरुष या अन्य व्यक्ति जिस किसी का भी उत्पीडन हुआ हो गलत है, चाहे कार्यस्थल पर हो, सार्वजनिक जगह पर, सड़क पर या फिर घर पर हो। यह गलत है।’ बात करें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों की तो हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका ने फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के आठ महीने बाद मेघना गुलजार की फिल्म साइन की है जिसमें वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में नजर आंएगी। वहीं बात करें रणवीर की तो उनकी दो फिल्में ‘सिम्बा’ और ‘गली बॉय’ रिलीज होने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *