औषधीय मसाला है लौंग, एसिडिटी से देती है निजात
क्या खाने के बाद आपको पेट और छाती में जलन महसूस होती है? आमतौर पर यह तब होता है जब शरीर में ज्यादा एसिड बन जाता है. सीने में जलन का अहसास आमतौर पर एसिडिटी या गैस की वजह से होती है. एसिडिटी या गैस आपको बेचैनी महसूस करा सकती है और असहज कर सकती है. इसके साथ ही साथ एसिडिटी की परेशानी में आप कुछ ठीक से खा भी नहीं पाते, क्योंकि यह मुंह का स्वाद बिगाड़ देती है. एसिडिटी के कई कारण हो सकते हैं. इनमें से कुछ हैं मसालेदार खाना, निष्क्रिय जीवनशैली, खाने का सही समय तय न करना वगैरह. अक्सर एसिडिटी से बचने के लिए हम दवाओं का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन दवाओं के अपने साइड इफेक्ट होते हैं. तो क्यों न एसिडिटी से बचने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाए. लेकिन कई बार समय की कमी और आलस के चलते आप रेमिडीज को अपना नहीं पाते. तो आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे आपको बस चबाना है और देखते ही देखते फुर्र हो जाएगी.
एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए सलाह दी जाती है कि संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए. कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो एसिडिटी और गैस की समस्या से आपको छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं.
हम बात कर रहे हैं एक भारतीय मसाले की जो हर रसोई में आसानी से मिल जाता है. वह मसाला है लौंग. लौंग को भारत के साथ ही साथ एशिया के इंडोनेशिया, ईसट अफ्रीका और पाकिस्तान में भी जमकर इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में बहुत से औषधीय गुण होते हैं. इसके बारे में जानकर आपको हैरानी हो सकती है. लौंग को बतौर मसाला ही नहीं, इसे पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाता है. लौंग खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है. इसके साथ ही साथ लौंग आपको कई रोगों से बचा सकती है जैसे, दांतो का दर्द सांसों की दुर्गंध, गले में खराश वगैरह. लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम और सोडियम एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है लौंग कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर है. लौंग को चाय, जूस, मिठाई और खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. लौंग का तेल भी बनाया जाता है.