हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की बैठक 3 दिसंबर को रामपुर में
-सदस्यता व सभा के संविधान के संशोधन पर होगा मंथन
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू, 28 नवंबर। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की बैठक 3 दिसंबर को प्रात: 10 बजे रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में रखी गई है। यह जानकारी सभा के मुख्य प्रवक्ता मनमोहन गौतम ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। उन्होंने कहा कि सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित गुण प्रकाश एवं महासचिव एसआर अवस्थी के निदेर्शानुसार बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी जिसमें विशेषतय: प्रदेश के ब्राह्मण परिवारों को सभा की सदस्यता के दायरे में लाना तथा सभा के संविधान के संशोधन पर विचार किया जाएगा व रचनात्मक सुझावों के नियमबद्ध करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सभा को सुदृढ़ करने के लिए एक स्थाई कोट कमेटी का गठन करने बारे भी प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को ब्राह्मण सभा रामपुर युनिट के प्रधान पंडित नंद लाल, केके गोस्वामी, महासचिव पंडित चमन लाल, कोषाध्यक्ष पंडित गंगाधर, प्रधान ब्राह्मण सभा शिमला जिला, विद्या देवी, सत्य प्रकाश शर्मा इत्यादि सहयोग करने में सफल भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।